कांवड़ यात्रा मार्ग व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

*कांवड़ यात्रा मार्ग व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । श्रावण मास में शुरू होने वाली कावड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन सजग हो गया है। शनिवार को शासन की मंशानुरूप कावड़यात्रा की व्यवस्थाओं को देखने के लिए डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदयशंकर सिंह ने एटा-कासगंज मार्ग का भ्रमण किया।

शनिवार को डीएम ने एसएसपी के साथ जनपद में कावंड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने, कावड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से थाना मिरहची क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया। डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कावड़ यात्रा को दृष्टिगत एटा-शिकोहाबाद रोड, एटा-कासगंज रोड, एटा-आगरा रोड एवं जिन सड़क मार्ग पर कावड़ियों का आवागमन रहेगा। उन रूटों पर सड़क किनारे पटरी को साफ कराएं। साथ ही सड़क किनारे झाड़ियों को भी कटवाया जाए। कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। ईओ निकाय क्षेत्र में साफ-सफाई कराकर अतिक्रमण को हटाया जाए। भ्रमण में डीसी मनरेगा प्रभूदयाल, एडीपीआरओ मनोज कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

कावड़ यात्रा श्रद्धालुओं को मार्गों पर लगेंगे शिविर एटा। जुलाई, अगस्त चलने वाली कावड़ यात्रा को मार्गों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए शिविर भी लगाए जायेंगे। जिसमें कावड़ यात्रियों के ठहरने, पीने के पानी और आराम करने की व्यवस्था होगी।कांवड़ मार्ग पर जो शिविर स्थापित किए जायें। उनको यथासंभव कांवड़ मार्ग के बांयी पटरी पर ही स्थापित किया जाए। जिन्हें सड़क से पीछे हटाकर ही स्थापना कराएं। श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

कावड़ यात्रा मार्ग पर शिविर में होगी चिकित्सा सुविधा

एटा। कावंड यात्रा के दौरान मार्ग पर लगने वाले शिविरों में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जायेगी। प्रमुख मार्गों पर कावड़ यात्रियों के लिए शिविरों पर एंबुलेंस और चिकित्सा टीम की व्यवस्था रहेगी। जिससे परेशानी होने पर कावडियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks