अपहरण करने के बाद किशोरी से किया दुष्कर्म

*अपहरण करने के बाद किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,सोरों, । कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसे चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश करने के लिए दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि पीड़ित पिता की ओर से तहरीर दी गई। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया कि सलीम उसकी पुत्री को अगवा कर ले गया। सलीम ने उसकी पुत्री के साथ दुराचार किया। इस मामले में पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। उसके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भिजवाया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks