जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”-

सोनभद्र

जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”-
थाना समाधान दिवस पर जनपद में प्राप्त कुल 128 प्रार्थना पत्रों में से 37 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा थाना पन्नूगंज पर, क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा थाना ओबरा पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-
जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश आज दिनांक-24.06.2023 को जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र द्वारा थाना पन्नूगंज पर तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ0 चारु द्वीवेदी द्वारा थाना ओबरा पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया । जनपद में प्राप्त कुल 128 प्रार्थना पत्रों में से 37 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष बचे प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बंध में आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण किया जायेगा ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks