मामूली विवाद पर पति का पत्नी ने ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट, 7 दिन बाद दर्ज कराई रिपोर्ट

कानपुर।उत्तर प्रदेश के कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद पर पत्नी ने अपने ही पति का प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। घटना बीते 14 जून की है। पति शर्म की वजह से सात दिन बाद 22 जून को गुजैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वरुण बिहार निवासी आजाद ने बताया कि 14 जून को उसका पत्नी सोनम से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह सो गया।रात में सोते समय पत्नी सोनम ने ब्लड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और मौके से फरार हो गई।आजाद ने बताया कि शर्म के मारे उसने इसकी सूचना किसी को नहीं दी, लेकिन 22 तारीख को पत्नी के खिलाफ गुजैनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं आजाद के पड़ोसियों का कहना है कि आजाद शराब का लती है।वह अक्सर शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करता था। इसी वजह से पत्नी ने यह कदम उठाया।

एसीपी नौबस्ता अभिषेक पाण्डे ने बताया कि गुजैनी थाने में एक शख्स ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने ब्लड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया है।इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी गई है।घटना 14 जून की बताई जा रही है।एसीपी ने बताया कि इस मामले में पड़ोसियों से भी पूछताछ कर सबूत जुटाए जा रहे हैं।जांच के बाद जो भी तथ्य निकलकर सामने आएगा, उसके अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks