स्कूलों में होगा शौचालय, यूरिनल का निर्माण

एटा, । स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए जिले के चार दर्जन से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में एक करोड़ से अधिक की लागत से शौचालय और यूरिनलों का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य बीडीओ की देख रेख में क्षेत्र पंचायत के माध्यम से कराया जा रहा है।
शुक्रवार को डीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह चौहान ने बताया स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए मिशन कायाकल्प के तहत जिले के आठों ब्लॉक के कुल 58 प्राथमिक विद्यालयों में दो-दो सीट के शौचालयों के साथ एक-एक यूरिनल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें कुल एक करोड़ चार लाख 40 हजार का खर्चा आ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालयों में एक महिला एवं एक पुरूष शौचालय के साथ दिव्यांगों के लिए रैंप भी बनवाई जा रही है, जिससे कि दिव्यांग लोगों को भी शौचालय संबंधी समस्या न उठानी पड़े।
इन ब्लॉक के इतने विद्यालयों में बन रहे शौचालय
एटा। डीपीआरओ ने बताया कि ब्लॉक सकीट के चार प्राथमिक विद्यालयों के अलावा ब्लॉक जलेसर के चार, मारहरा ब्लॉक के आठ, ब्लॉक निधौलीकलां के नौ, ब्लॉक शीतलपुर के 13, ब्लॉक अलीगंज के नौ, ब्लॉक जैथरा के सात एवं अवागढ़ ब्लॉक के चार प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय और यूरिनल का निर्माण कराया जा रहा है।