उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस
द्वारा चाय की दुकान पर संविधान पर चर्चा

एटा 24जून, 2023। आज प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष माननीय शाहनवाज आलम जी के प्रांतीय आवाहन पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर कांग्रेस प्रदेश सचिव एटा प्रभारी अबरार अली के निर्देशन पर एटा शहर में शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन रियाज अब्बास के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम ,सभी लोगों के साथ बैठकर चाय पर संविधान के बारे में एवं दलित और मुस्लिम एकता को लेकर चर्चा की गई। शहर एटा वारसी कॉलोनी जमील अहमद के आवास पर सभी जातियों के लोगों के साथ चर्चा करते हुए कहा जिला चेयरमैन वसीम सलमानी ने कहा कि आज दलित और मुस्लिम को एक साथ बैठकर संविधान के बारे में चर्चा करनी चाहिए क्योंकि संविधान में अल्पसंख्यकों को और दलितों को विशेष प्रावधान दिए गए हैं ।चाय की दुकान पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि आज पूरे देश में दलित अल्पसंख्यक समाज मिलकर संविधान को बचाने का संकल्प लेना होगा क्योंकि 9 सालों में देश के अन्दर तरह तरह की घटनाएं घटित हुई है जिसमें यह साबित होता है कि देश में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है डाक्टर बाबा भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाया संविधान खतरे में है कांग्रेस अल्पसंख्यक के शहर प्रवक्ता आबिद वारसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा चाय पर संविधान की चर्चा 15 जून से लेकर 25 तारीख तक का एक बहुत ही अच्छा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कि पर सभी लोग एक साथ बैठकर दलित मुस्लिम और अन्य वर्ग के लोग भी चर्चा में सहभागिता कर हमारे पूर्वजों ने जो संविधान बनाया है उसके बारे में जागरूक करके हम निश्चित रूप से लोगों को उनके कर्तव्यों और अधिकारों का बोध करा सकते हैं एटा शहर के व्यस्त बाजार बाबूगंज में स्थित दुकानदारों के साथ सभी लोगों के साथ संविधान पर चर्चा की गई , कांग्रेस अल्पसंख्यक के शहर साचिव अमीर, सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद रिहान , अकरम कुरेशी, तालिब कुरेशी ,बाबू भाई ,जुबेर अहमद ,कफील अहमद अमित कुशवाह ,राजेशपचौरी ,दिनेश पाठक, हुमैरा बानो,सीमादेवी ,रजिया बानो , साबिर अली, शहादत वारसी, इरफान वारसी वकील अहमद,आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks