भाकियू भानु ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

भाकियू भानु ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

एटा,जलेसर, । ब्लॉक जलेसर के गांव लोचा नाहरपुर, पिपरिया में हुए भ्रष्टाचार भारतीय किसान यूनियन भानू ने ब्लॉक जलेसर में चार घंटे धरना प्रदर्शन किया। अंत में बीडीओ पीएस आनंद को डीएम के नाम 13 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा है।

जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि ग्राम पिपरिया प्रधान एवं सचिव की मिलीभगत से विकास कार्य किए बिना लाखों रुपये की निकासी की गई है। इसकी जांच उच्चाधिकारी से कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। शाहनगर टिमरूआ में सरकारी तालाब की सफाई नहीं हुई। गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। लेखपाल, कानूनगो ने ग्राम प्रधान से मिलीभगत कर गलत रास्ता डलवा दिया है। रास्ता व्यक्ति विशेष के लिए डाला गया है। पूरी पंचायत में घर-घर नल योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च हुआ है। फिर भी गांव वालों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। बीडीओ ने समस्याओं का समाधान 10 दिन में कराए जाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में लखन यादव, दीपक यादव, कैलाश यादव, शिवम बघेल, विनोद यादव, अनार सिंह, उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks