खेत में गई किशोरी की नृशंस तरीके से हत्या,किशोरी की अर्धनग्न हालत देख दुष्कर्म की भी आशंका

खेत में गई किशोरी की नृशंस तरीके से हत्या,किशोरी की अर्धनग्न हालत देख दुष्कर्म की भी आशंका, रिपोर्ट योगेश मुदगल

फिरोजाबाद, । टूंडला क्षेत्र में शुक्रवार को खेत में गई किशोरी की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। शनिवार को खेत में अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी के मुंह में उसके सूट का कपड़ा फंसा था। गले में चुनरी बांधी गई थी। आईजी जोन आगरा ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण करने के बाद अधीनस्थों को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।

घटनाक्रम के अनुसार 11वीं की छात्रा शुक्रवार सुबह खेत पर गई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। देर शाम तक किशोरी के घर न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इधर शनिवार को पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने गए गांव के युवक ने किशोरी का शव देख लोगों को जानकारी दी। किशोरी की हत्या की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया किशोरी की गला दबाकर हत्या किए जाने का अनुमान है। किशोरी की अर्धनग्न हालत देख दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई, लेकिन देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की गई है। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर मौके पर जांच की तथा परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। आईजी आगरा रेंज ने भी मौका मुआयना किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks