बागपत गालीबाज महिला अधिकारी। पहले फोन छीना और फिर जमीन पर पटक कर तोड़ा

*Big Breaking*                            बागपत गालीबाज महिला अधिकारी। पहले फोन छीना और फिर जमीन पर पटक कर तोड़ा

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक नई गालीबाज महिला अधिकारी का मामला सामने आया है। महिला अधिकारी का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला अधिकारी गाली भी देती सुनाई दे रही हैं। अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, बागपत की सहायक श्रम आयुक्त विनीता सिंह एक ईंट-भट्ठे की जांच करने पहुंची थीं। इस दौरान लोगों ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर सहायक श्रम आयुक्त नाराज हो गईं। उन्होंने रिकॉर्डिंग कर रहे व्यक्ति से फोन छीन लिया। इसके बाद उसे पटक कर जमीन पर तोड़ दिया। इस दौरान ईंट-भट्‌ठा संचालक और अधिकारी के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई।

*इस मामले में पीड़ित ईंट- भट्‌ठा मालिक ने सामने आकर सहायक श्रम आयुक्त विनीता सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि महिला अधिकारी ने हम पर रिश्वत देने का दबाव बनाया था। हमने जब इस मामले में उनके दबाव को स्वीकार नहीं किया और अपना पक्ष रखा तो हमें एक मामले में फंसा दिया गया। इसके बाद मुझे जेल भेज दिया गया। अब यह मामला खासा गरमाता जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks