एटा – थाना नयाागांव पुलिस को मिली सफलता, थाना नयागांव पुलिस द्वारा अपहरण की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

घटना का विवरण –
दिनांक 26.05.2023 को वादी द्वारा थाना नयागांव पर दिनांक 22.05.2023 को समय करीब 10.00 बजे विशाल आदि 03 व्यक्तियो द्वारा उनकी पुत्री का अपहरण कर लेने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर थाना नयागांव पर मुअसं0 – 69/2023 धारा 363, 366 भादवि0 बनाम विशाल आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी –
उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त विशाल पुत्र राजेश निवासी सिवाराखास थाना कम्पिल जिला फर्रूखाबाद को थाना नयागांव पुलिस द्वारा दिनांक 09.06.2023 को समय करीब 17:05 बजे बिथरा भट्टा से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्तों का नाम पता
- विशाल पुत्र राजेश निवासी सिवाराखास थाना कम्पिल जिला फर्रूखाबाद
गिरफ्तार करने वाली टीम –
- उ0नि0 श्री जयशंकर पाण्डेय थाना नयागांव एटा