एटा

जलेसर- महिला का खोया हुआ पर्स लौटा कर एटा पुलिस ने पेश की मिशाल, पर्स वापस पाकर महिला व परिजनों ने किया पुलिस का धन्यवाद दिनांक 10.06.2023 को थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत शनिजात के मेले में गश्त करते समय म0का0 अर्चना को एक लेडीज पर्स मिला जिसमें कुछ पैसे तथा सामान था, जिसके बारे में उक्त महिला कर्मी द्वारा प्रभारी निरीक्षक जलेसर को सूचना दी गई तो प्रभारी निरीक्षक जलेसर द्वारा उस पर्स को उसकी मालिक वृद्धा कमलेश पत्नी लक्षपाल निवासी सायपुर थाना जलेसर एटा को खोजकर सकुशल वापस कर दिया गया, जलेसर पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय कृत्य की वहां उपस्थित आमजनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।