कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ राहत से बचाव सम्बन्धित बैठक में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दिए सुझाव।

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संभावित बाढ़ राहत व बचाव संबंधी बैठक में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दिए उपयोगी सुझाव। विधायक ने कहा कि सामनेघाट फ्लिपर गेट से बाढ़ से बचाव तो हो जाएगा किंतु पम्प नही लगने से वर्षा का और नाले का जल बाहर नही जा सकेगा। इसलिए आवश्यक है कि अस्थायी पम्प का प्रबंध किया जाय।
विधायक ने ऐसे ही फ्लिपर गेट और पम्प की आवश्यकता असि नदी पर भी बताई क्योंकि वहां से भी माँ गंगा का जल अस्सी और नगवा क्षेत्र में प्रवेश करता है।
विधायक सौरभ ने सामनेघाट से तारापुर टिकरी तक बाढ़ से बचाव की परियोजना की अब तक की मात्र 30% प्रगति पर रोष जताया और कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।
महापौर अशोक तिवारी व जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने भी बैठक में बाढ़ राहत के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एस डी एम पिण्डरा सिंचाई विभाग के अभियंता एन डी आर एफ के अधिकारी भी उपस्थित रहे।