संजीव जीवा गोली अपडेट्स

संजीव जीवा की पत्नी पायल महेश्वरी ने कुछ दिन पहले ही जताई थी हत्या की आशंका, मांगी थी सुरक्षा !
पूर्वांचल के भाजपा विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में जेल में बंद संजीव जीवा की पत्नी ने अपने पति की हत्या की आशंका जताई थी.
संजीव जीवा की पत्नी और रालोद नेता पायल माहेश्वरी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से अपने पति की सुरक्षा की गुहार की है. पायल का कहना है कि पेशी के दौरान षड्यंत्र के तहत उनके पति की हत्या कराई जा सकती है. उन्होंने पति की सुरक्षा के लिए सीजेआई से उच्चाधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया था.
2017 में पायल महेश्वरी लड़ चुकी है रालोद के टिकट पर विधानसभा का चुनाव…
: लखनऊ….जीवा हत्याकांड अपडेट……#मुख़्तार अंसारी का सहयोगी और संजीव महेश्वरी उर्फ़ जीवा को लखनऊ कोर्ट में जज के सामने चल रही सुनवाई के दौरान गोली मारी गई। वकील की वेशभूषा में आया था हमलावर। संजीव जीवा पेशी पर आया था। गोली कांड में घायल एक बच्ची की भी मौत।
भाजपा के बड़े नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी और कृष्णानंद राय की हत्या में भी शामिल था वो। ये शुरुआती दौर में कम्पाउण्डर हुआ करता था और अपने डाक्टर को ही किडनैप कर लिया था।