
एटा ! मत्स्य मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार एवं निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्टीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के आव्हान पर आज कलेक्ट्रेट स्थिति धरना प्रदर्शन स्थल पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिहं कश्यप के नेत्रत्व सैकडो कार्यकर्ताओ द्वारा एससी आरक्षण लागू किऐ जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुऐ भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व ग्रह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नाम से संबोघित एक ञापन वेद प्रिय आर्य अपर उपजिलाधिकारी को सौंपा ! इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष रामपाल सिहं कश्यप के नेतृत्व में मत्स्य मंत्री डा. संजय निषाद का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया और उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गयी ! धरने का नेतृत्व कर रहे ज़िला अध्यक्ष रामपाल सिहं कश्यप ने कहा कि एस सी आरक्षण हमारा अधिकार है और हमलोग इसे लेकर ही रहेंगे ! ञातव्य हो कि आज 07 जून को सभी जिलों में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन निषाद पार्टी द्वारा सौपा गया है, अगर इसके बाद भी मछुवा समाज की मांगों को नहीं माना गया तो इसके बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा ! उन्होंने कहा कि हक की लड़ाई में अब हमलोग पीछे हटने वाले नहीं हैं, एस सी आरक्षण मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा, चाहे इसके लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़े, धरना स्थल पर कश्यप समाज को आरक्षण के सम्बन्ध में सी.पी. कश्यप , गुलजारीलाल कश्यप , श्याम कश्यप ने विस्तार से जानकारी देते अपने अपने विचार व्यक्त किये ! इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कश्यप समाज के लोग मौजूद रहें।