यूपी के रिटायर्ड डीजीपी दिनेश शर्मा ने गोमती नगर में खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली से उड़ा लिया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब यूपी के रिटायर्ड डीजीपी दिनेश शर्मा ने गोमती नगर में खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली से उड़ा लिया. उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या की है. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है. गोमती नगर के विशाल खंड दो की ये घटना है.

जानकारी के मुताबिक, सुबह के वक्त दिनेश शर्मा के कमरे से अचानक गोली चलने की तेज आवाज सामने आई. इसके बाद परिजन उनके कमरे में पहुंचे, जहां उन्हें खून से लथपथ पाया गया. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है. हालांकि आत्महत्या की वजहों का अभी खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन माना जा रहा है कि पारिवारिक कारण या कोई बीमारी इसकी वजह हो सकती है.

हालांकि पूर्व पुलिस महानिदेशक और आईपीएस अफसर रहे शख्स की ऐसे आत्महत्या करने को चौंकाने वाला कदम माना जा रहा है. पुलिस का कहना है कि वो परिवार वालों से पूरी बात करने के बाद ही आगे आत्महत्या की वजहों का खुलासा करेगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks