न्याय मार्च के तहत के उठाए गए 7 सूत्री मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई

आजसू देवघर कमेटी द्वारा डीसी के नाम रिमाइंडर पत्र भेजकर न्याय मार्च के तहत के उठाए गए 7 सूत्री मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई।

देवघर झारखंड न्यूज़:-
आज दिनांक 3 जून 2023 को आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा देवघर डीसी के नाम रिमाइंडर पत्र भेज कर कहां कि अप्रैल माह में हुए जिला स्तरीय न्याय मार्च के तहत उठाए गए 7 सूत्री मांगों पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है | उक्त सभी 7 मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई | उक्त ज्ञापन में कहा गया कि अविलंब खतियान आधारित नियोजन नीति बनाकर रिक्त सभी सरकारी पदों को भरा जाए | रोजगार सृजन के सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं जिससे बेरोजगारों में व्याप्त निराशा और हताशा दूर हो सके | जातीय जनगणना निहायत जरूरी है | पिछड़ा आरक्षण तय करने के लिए यह मजबूत आधार है | झारखंड में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण बढ़ाने की बहुप्रतीक्षित मांग जातीय आबादी के दावे के साथ सालों से उठती रही है | इनके अलावा हर आदमी की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन जनगणना से होता है | इसीलिए जातिगत जनगणना अविलंब कराया जाए तभी नगर निकाय चुनाव कराया जाए | जो जातियां अनुसूचित जनजाति की सूची में थे, उन्हें पुनः अनुसूचित जनजाति में शामिल किया जाए | सरना धर्म कोड लागू किया जाए | देवघर में संसाधनों की लूट बंद हो | झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण प्रदेश है, लेकिन देवघर जिला झारखंड के अन्य जिलों में बड़े पैमाने पर संसाधनों की लूट से राज्य का विकास अवरुद्ध हो रहा है और अराजकता का वातावरण है | शासन प्रशासन इस मामले में ईमानदार और पारदर्शी कदम उठाए | झारखंड आंदोलनकारियों को अभी तक उनका सम्मान नहीं मिला है | अलग राज्य बने 23 साल हुए पर झारखंड में आंदोलनकारी हाशिए पर रह गए | आजसू पार्टी सदन से लेकर सड़क तक आंदोलनकारियों के चिन्हितकरण से लेकर मान-सम्मान, सुविधाएं पर्याप्त पेंशन और फ्रीडम फाइटर का दर्जा देने की मांग इस ज्ञापन के माध्यम से करती है तथा आजसू पार्टी देवघर डीसी के माध्यम से सरकार से पुनः मांग करती है कि जन भावनाओं के अनुरूप उपरोक्त 7 सूत्री मांगों पर समुचित और अपेक्षित कार्रवाई अभिलंब करें | यह ज्ञापन एक रिमाइंडर है |

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks