ऑटो रिक्शा को लेकर फुर्र हुए अज्ञात चोर,सीसीटीवी में कैद हुई घटना, रिपोर्ट योगेश मुदगल
पीड़ित ऑटो रिक्शा से चलाता था घर का खर्च
पीड़ित ने थाना पुलिस को दी तहरीर

एटा,मारहरा। शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़े ऑटो रिक्शा पर हाथ साफ कर लिया। सुबह ऑटो न मिलने पर ऑटो मालिक के होश उड़ गये।पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
मोहल्ला कायस्थान निवासी धर्मेंद्र पुत्र कालीचरन ने बताया कि उसका एक ऑटो रिक्शा है जिसका न० Up 82 T 9913 है। जिसे वह स्वयं चलाता है और उससे अपने घर का खर्च चलाता था। रोज की भांति शाम को उसने अपना ऑटो रिक्शा घर के बाहर खड़ा कर दिया। देर रात करीब 11 बजे अज्ञात चोर ऑटो रिक्शा लेकर फरार हो गए। जब सुबह ऑटो को गायब देखा तो उसके होश उड़ गए।यह पूरी घटना समीप के ही एक घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमे दो युवक ऑटो को धक्का मारकर ले जा रहे हैं। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।जिसके आधार पर पुलिस अपनी जांच कर रही है।