*भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के कगार पर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के कगार पर पहुंच गया है। वर्तमान में भारत ने जर्मनी को पछाड़कर तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर कदम बढ़ा दिया है। ये बातें शुक्रवार को माया पैलेस हाल में आयोजित भाजपा के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा नेता एवं केन्द्रीय मंत्री हरप्रीत ग्रेवाल ने व्यक्त किए।
राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं मंत्री ने कहा कि विश्व में जहां प्रधानमंत्री देश की छवि को बेहतर बनाने का कार्य कर रहे हैं। आज उनकी विश्व में विकास, बेहतर सोच रखने वाले प्रधानमंत्री की छबि है। दूसरी ओर कांग्रेस के राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश की छबि खराब करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब, उत्तर प्रदेश के विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक परिवार वाली सरकार में परिवार का ही विकास होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से माफिया के विरुद्ध अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति के पंजाब में भी चर्चे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री केपी मलिक, सांसद राजवीर सिंह राजू, जनपद प्रभारी नागेन्द्र सिकरवार, निवर्तमान ब्रजप्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, कासगंज जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, एटा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, एमएलसी आशीष यादव, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, सुशील गुप्ता, पंकज चौहान, राकेश आरटीओ एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
पंजाब में भी एक परिवार की रही सरकारें
एटा। राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं केन्द्रीय मंत्री हरप्रीती ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब में भी परिवारवादी सरकारें रही हैं। जिसमें अकाली दल सरकार में एक ही परिवार के लोगों को बढावा मिला। आप सरकार में 26 परिवार को शामिल किया गया है।
तीन कृषि कानून लागू न होने से नहीं हुई आय दोगुनी
एटा। राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं केन्द्रीय मंत्री हरप्रीती ग्रेवाल ने कहा कि देश में किसानों की आय अभी तक दोगुनी नहीं हो सकी है। उसके लिए प्रयास लगातार जारी है। आने वाले समय में किसानों की आय दोगुनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तीन कृषि कानून लाये थे। उनके लागू न होने से आय दोगुनी नहीं हो सकी है।
उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था की पंजाब में हो रही चर्चा , विदेशी धरती पर देश की छबि खराब कर रहे राहुल गांधी , चुनाव में जनता देगी करारा जवाब