
अभ्युदय कोचिंग योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू
कासगंज, । समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिभाशाली तथा उत्साही विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना संचालित है।
सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज, नदरई गेट में यूपीएससी/ यूपीपीसीएस/जेईई, नीट आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इस योजनान्तर्गत नवीन सत्र 2023-24 की तैयारी के लिए माह जुलाई, से नये बैच प्रारम्भ किये जा रहे हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि नए बैच के लिए अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षाओं में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा शैक्षणिक अभिलेख की छायाप्रति लेकर किसी भी कार्य दिवस में कालेज या जिला समाज कल्याण अधिकारी आफिस, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है।