कारागार में 18 जुलाई को कराए गए 135 स्टाफ और बंदियों की corona टेस्ट का रिजल्ट मे 8 बंदी संक्रमित

ETAH
कारागार में 18 जुलाई को कराए गए 135 स्टाफ और बंदियों की corona टेस्ट का रिजल्ट मे 8 बंदी संक्रमित पाए गए
एटा। जिसमें कारागार के 8 बंदी संक्रमित पाए गए। इन जांच में 8 बंदियों में नए आए हुए बंदी संख्या दो है जोकि आइसोलेशन वार्ड में रखे गए हैं। चार बंदी वृद्ध बंदियों की बैरिक् से है। क्योंकि वृद्ध बैरिक का एक बंदी अपने हृदय की बीमारी के लिए सैफई में उपचार हेतु गया था जिसका नाम जग्गू था उसे वहां टेस्टिंग में कोरोना पॉजिटिव निकला था। उसी बंदी हो देखते हुए कारागार में तत्काल 135 संदिग्ध लोगों की जांच कराई गई ।जिसमें से नए आए हुए दो बंदी वृद्ध बैरिक के चार बंदी एवं कार्यालय में सफाई करने वाले दो बंदी कुल 8 बंदी संक्रमित पाए गए। सभी को जिलाधिकारी महोदय एसएसपी महोदय और सीएमओ के सहयोग से तत्काल रात्रि में ही aवागढ़ के पास बने हुए सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया। आज दोबारा टेस्टिंग टीम को बुलाकर सभी संदिग्ध बंदियों की एवं स्टाफ की टेस्टिंग कराई जा रही तथा पूरे कारागार को सैनिटाइज किया जा रहा। कोशिश की जा रही जिलाधिकारी महोदय से सहयोग लेकर नए बंदियों को अस्थाई कारागार में दाखिल कराने का निवेदन किया गया है। अस्थाई कारागार बनवाई जा रही जहां पर नए आने वाले बंदियों को रखा जाएगा कारागार में corona नए आने वाले बिना लक्षण के बंदियों से फैला है ।डीजी कारागार डीआईजी रेंज का मुख्यालय सभी को सूचित कर दिया गया है। कारागार में सभी बंदियों और स्टाफ का टेस्ट कराया जाएगा और corona के बढ़ते प्रभाव को रोकने का हर संभव प्रयास किया जाएगा-

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks