भगतपुर। राज्य सरकार द्वारा लगातार कोरोना से लड़ने के लिए मेडिकल टीम को जान जोखिम में डालकर भी काम करने के निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद कई लोगों में कोरोना का डर नहीं देखा जा रहा है।
आपको बता दें कि भगतपुर थाना क्षेत्र के गाँव चांदपुर में कुछ दिन पूर्व एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। उसे इलाज के लिए कोविड अस्पताल भेज दिया गया। गाँव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया था। इसी को लेकर सोमवार को मेडिकल टीम कोरोना की जाँच के लिए गाँव पहुंची और लोगो के सैम्पल लिए। मेडिकल टीम ने गाँव वालो को कोरोना से बचने के उपाय भी बताये और कहाँ की अनावश्यक रूप से वाहर न निकलें और किसी जरुरी काम से वाहर निकले भी तो मुँह पर गमछा या मास्क लगाकर ही निकलें। इस मोके पर कार्यवाहक थानाध्याश अनिल गौस्वामी, एसआई महेशचन्द्र शर्मा व पुलिस बल मोजूद रहा।