
एटा– थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, गौवध अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअस0– 101/23 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त फुरकान पुत्र खैराती निवासी मौहल्ला सिद्दीकी कालोनी मजरा बरवारा थाना कटघर जनपद मुरादाबाद को आज दिनांक 20.05.2023 को समय प्रात: करीब 07.30 बजे मुखबिर की सूचना पर बागवाला बम्बा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–
- फुरकान पुत्र खैराती निवासी मौहल्ला सिद्दीकी कालोनी मजरा बरवारा थाना कटघर जिला मुरादाबाद।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–
- निरीक्षक अपराध श्री जगदीश प्रसाद
2.का0 सुनील कुमार
3.का0 वीरपाल सिंह।