सड़क पर सबमर्सिबल पंप लगाया तो जुर्माना लगाएगी नगर पालिका

सड़क पर सबमर्सिबल पंप लगाया तो जुर्माना लगाएगी नगर पालिका, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । सड़क पर पानी की बोरिंग और सबमर्सिबल पंप लगाने वालों पर नगर पालिका जल्द ही कार्रवाई शुरू करने की योजना बना रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन्हे नोटिस देकर जुर्माना लगाया जाएगा।
शुक्रवार को नगर पालिका ईओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों और गली मोहल्लों में लोगों ने घरों के बाहर सड़कों पर बोरिंग कराकर सबमर्सिबल पंप लगा रखी है। इस कारण सड़कों पर जगह-जगह अतिक्रमण बना हुआ है। इसके साथ ही लोग जमकर जल दोहन कर रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए पालिका जल्द ही शहर के प्रत्येक वार्ड में सड़कों पर लगी सबमर्सिबल पंप का सर्वें कराएगी। इसके साथ ही सड़कों पर पंप लगाने वालों को नोटिस देकर उन पर दस हजार रुपये सालाना के हिसाब से जुर्माना भी लगाया जाएगा। जुर्माना लगाने के बाद जमा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने यह भी बताया कि शहर में बेवजह शुद्ध पानी बहाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks