
मेडिएशन सेंटर में हुआ पति-पत्नी विवाद का समझौता।
एटा,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के नेतृत्व में परिवार न्यायालय के अधीन मेडिएशन सेंटर में मीडियेटर योगेश कुमार सक्सेना एडवोकेट ने नरेन्द्र कुमार व श्रीमती नीरज के बीच समझौता कराया।दोनों ने अपने सुखी दाम्पत्य जीवन जीने के लिए पुनः आपस में खुशि-खुशि विश्वास जताया है।और समाज को एक नया संदेश दिया है कि पति-पत्नी के बीच कोई गलत फेमी हो भी जाये, तो इसका मतलब रिश्ते तोडना नही होता है, मानव जीवन में गलतियां होती रहती है इसलिए उसे दिल से नही लेना चाहिए।पति-पत्नी का जीवन समाज को संजोए रखने का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान करता है।मीडिएट योगेश कुमार सक्सेना ने दोनों को मध्यस्थता के माध्यम से सहयोग किया है।