
: शीतला आटो मोबाइल्स 6 / 155 प्रकाश नगर शाहगंज थाना शाहगंज आगरा पर पैट्रोल पम्प के कर्मचारियो को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेवानिवृत सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा ।
आगरा,: आज दिनांक 06.05.23.को श्री शिवदयाल शर्मा सेवानिवृत सी0 एफ0 ओ0 ने शीतला आटो मोबाइल्स 6 / 155 प्रकाश नगर शाहगंज थाना शाहगंज आगरा के पैट्रोल पम्प कर्मचारियो को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वंधी जानकारी दी गई । तथा पैट्रोल पम्प पर आग लगने के कारणो व वुझाने की भी जानकारी दी गई । तथा पैट्रोल पम्प पर उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रो को चलाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई । तथा कोराना को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के भी सुझाव दिये गये । तथा साथ ही साथ सी.एफ.ओ ने पैट्रोल पम्प कर्मचारियो को अग्नि शमन केन्द्र सहित आपातकालीन टेलीफोन नंबरो की भी जानकारी दी गई । मौके पर उपस्थित प्रवन्धक श्री मोहन मुकन्द, नवाब सिंह, हरिओम, राजू, आशू आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एव सराहना की ।