मंत्री को रिस्तेदार बता कर षडयंत्र पूर्वक छल कपटपूर्वक कई लाखों की धोखाधडी की गई, एफ आई आर ना होना दुर्भाग्यपूर्ण

विजय अग्रवाल एवं गिरोह द्वारा मंत्री को रिस्तेदार बता कर षडयंत्र पूर्वक छल कपटपूर्वक कई लाखों की धोखाधडी की गई, एफ आई आर ना होना दुर्भाग्यपूर्ण

अधिकारियों पर दबाव गिरोह के लोग दबंग भू- माफिया पैसे वाले होने के कारण कद्दावर लोगों का संरक्षण होने से इस अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के हौसले बुलंद

पीड़ित परिवार हर जगह से हार मान कर पहुँचा न्याय मांगने रायपुर उत्तर विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यकर्म में

छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर वर्ग के लोगों की समस्याओं से एक कर मुख्यमंत्री रूबरू होते देख पीड़ित परिवार को सीएम साहब से न्याय मिलने की उम्मीद जगी
छत्तीसगढ़ रायपुर जालसाजी धोखाधड़ी से पीड़ित परिवार ने थाना मोवा पंडरी एवं अन्य अधिकारियों के काफी दिनों तक चकर लगाने के बाद भी धोखाधडी की शिकायत नहीं दर्ज करने पर प्रवीण शर्मा और उनके परिवार द्वारा पुलिस अधीक्षक रायपुर के माध्यम से आरोपी विजय अग्रवाल नीना अग्रवाल डॉल्फिन प्लाजा मोवा एव इनके गिरोह के साथी सर्वेश पांडे, सी ए सुधीर गुप्ता फरिश्ता काम्प्लेक्स, सागर श्रीवास्तव,ओमप्रकाश शर्मा, मनोज कुमार मिश्रा, सुमन पांडे के विरुद्ध धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दिनाँक 17/08/2022 को प्रस्तुत की गई थी, इस लिखित शिकायत के बाद पीड़ित परिवार को थाने व उच्च अधिकारि से मामले की जांच की बात कह कर शिकायत दर्ज करने का सिर्फ आश्वासन मिला, शिकायत दर्ज नहीं की गई,
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में पीड़ित परिवार ने दोबारा 12/01/2023 को रायपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ,रायपुर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे कलेक्टर व अन्य उच्च अधिकारियों के सामने पेश हो कर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की विस्तार से बात बता कर शिकायत पत्र सौपा गया
अधिकारियों से इस शिकायत पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया,मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई
पार्टनर बन कर बड़े मंत्री को अपना रिस्तेदार बता कर षडयंत्र पूर्वक जालसाजी कर विजय अग्रवाल ने अपने अंतर्राज्यीय गिरोह के साथ मिलकर धार्मिक और समाजसेवी होने का आडंबर कर, विश्वास में लेकर छल कपट कर पीड़ित परिवार से की कई लाखों की धोखाधडी
धोखाधड़ी से पीड़ित परिवार द्वारा ठग विजय अग्रवाल ने बड़े बड़े संपन्न परिवारों को अपना रिस्तेदार बता कर, आपसी घरेलु संबंध बना विश्वास जीत कर, अपने आप को समाज सेवक और धार्मिक होने का आडंबर कर विजय अग्रवाल ने अपने अन्य गिरोह के अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार के चलते हुए व्यापार में पार्टनर बन, पूरे दिन दुकान पर बैठ कर व्यापार को विस्तार करने के नाम पर छल कपट करके धोखाधडी की गई,
पीड़ित परिवार से जालसाजी कर धोखाधडी करने के बाद गिरोह प्रमुख विजय अग्रवाल ने रायपुर सहर के बड़े बड़े लोगों का संरक्षण कह कर अश्लील गाली ग्लोच कर कई बार जान से मारने की धमकी धोखाधड़ी से पीड़ित परिवार को दी गई फिर भी पुलिस ने इनके उपर कोई कारवाही नहीं की
प्रदेश सीएम भूपेश बघेल भेट मुलाक़ात मे धोखाधड़ी से पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री जी से बात नहीं हो पाई,
पीड़ित परिवार ने अपना शिकायत का आवदेन काउन्टर पर जमा कराकर रिसीविंग प्राप्त कर कहा जब तक सीएम साहब से भेट नहीं होती कोशिश करते रहेंगे,प्रदेश के हर कोने कोने के सभी व्यक्ति खुस और सबके साथ न्याय हो रहा है तो हमे भी भूपेश सरकार और न्यायतंत्र पर पूरा भरोसा है पीड़ित परिवार का कहना है छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा हमे भी न्याय जरूर मिलेगा पूरा भरोसा है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks