आभूषण की चोरी करने वाले राष्ट्रीय शातिर चोरों को सिगरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा

आभूषण की चोरी करने वाले राष्ट्रीय शातिर चोरों को सिगरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा,अपर पुलिस आयुक्त ने किया खुलासा।

वाराणसी: पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस आयुक्त न्यायालय अपराध संतोष कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त काशी जोन आर एस गौतम व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0091/2023 धारा 380 भाद(वि) व बढोत्तरी धारा 411/413/ 420 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त वशीम खान पुत्र स्व () मो0 शरीफ खान निवासी गली नं0 11 सैनिक कालोनी ग्रास मण्डी नकटिया थाना कैन्ट जनपद बरेली उम्र 35 वर्ष,शहकार खान पुत्र शमशाह खान निवासी 473 रोहिली टोला नियर कांकड टोला थाना बारादरी उम्र 35 वर्ष,फरहत यार खान पुत्र स्व0 नाजिम यार खान निवासी 434 रोहिली टोला नियर कांकड टोला थाना बारादरी उम्र 38 वर्ष,दुशयन्त सिंह पुत्र स्व() निर्भय सिंह निवासी रजत बिहार कालोनी सेन्ट जान स्कूल के सामने संजय नगर कालोनी थाना ईज्जत नगर जनपद बरेली उम्र 35 वर्ष, विक्की वर्मा उर्फ कृष्ण गोपाल पुत्र स्व () जगदीश प्रसाद वर्मा निवासी मोहल्ला कोटपुर पुराना शहर बरेली थाना बारादरी जनपद बरेली उम्र 48 वर्ष को बाजरिया तिराहे थाना क्षेत्र बारादरी जनपद बरेली से दिनांक 18/04/2023 समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को जनपद बरेली से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया,पूछताछ मे अभियुक्त ने बताया कि हम सभी लोग जनपद बरेली के रहने वाले है और बरेली से चलकर टाटा नेक्सान कार से जनपद प्रयागराज में दिनांक 30/03/2023 को पहुंचे। प्रयागराज में हम लोग उक्त टाटा नेक्सन कार में UP 65 CZ 6619 नम्बर लगाये हुए थे वहाँ भी हम लोगों ने कई जगह बन्द मकानों की तलाश चोरी करने के लिए किया था परन्तु कोई बन्द मकान हमें नहीं मिला फिर हम लोग दिनांक 31/03/2023 को सुबह जनपद प्रयागराज से चलकर जनपद वाराणसी समय 11:00 बजे दिन में पहुंचे। वाराणसी पहुँचने से पहले ही उपरोक्त कार में नम्बर प्लेट UP 32 KP 6757 लगा लिये थे और बनारस क्षेत्र में कई जगहों बन्द फ्लैटों की तलाश किये नहीं मिला तो हम लोग सिगरा थाना क्षेत्र के बिल्डिंग के प्रथम तल पर एक बन्द फ्लैट मिला जिसका ताला तोड़कर हम चारों में वशीम खान और शहकार खान दो लोग फ्लैट के अन्दर प्रवेश किये और फरहत यार खान, दुशयन्त सिंह दो लोग बाहर कार में ही रुके रहे। उक्त फ्लैट में रखे आलमारी के लाकर को हम लोगों ने तोड़कर उसमें रखे आभूषण व नगद 4,000/- रू० को चोरी कर लिया। चोरी करने के उपरान्त हम सभी चारो लोग उसी कार में सवार होकर बिहार की ओर चले गये और बिहार के पटना शहर में सड़क के किनारे एक बन्द मकान में हमने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बिहार से हम लोग चलकर झारखण्ड पहुँचे और झारखण्ड में भी एक बन्द मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। उक्त चोरियों के पश्चात हम चारो लोग बरेली पहुंच गये। पूछताछ में यह भी बता रहे है कि हम लोग चार पहिया वाहन से एक बार निकलकर वाहन का नम्बर प्लेट बदल- बदलकर विभिन्न प्रान्तों के विभिन्न शहरों में फ्लैटो/मकानों में चोरी करते हैं हम लोग पहले भी कई चोरियाँ किये किन्तु पकड़े नहीं गये थे।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम राजू सिंह प्रभारी निरीक्षक नि0, सुनील कुमार सिंह एस0ओ0जी0 प्रभारी,30नि0 राधेश्याम सिंह चौकी प्रभारी सोनिया थाना सिगरा,उ0नि0 मनीष मिश्रा क्राईम ब्रान्च,उ0नि0 आदित्य मिश्रा क्राईम ब्रान्च,मुख्य आरक्षी सन्तोष यादव सर्विलांस सेल,मुख्य आरक्षी प्रमोद सिंह क्राईम ब्रान्व, मुख्य आरक्षी विजय शंकर राय क्राईम ब्रान्च,आरक्षी रमा शंकर क्राईम ब्रान्च आरक्षी पवन क्राईम ब्रान्च वाराणसी आरक्षी अनूप कुशवाहा आरक्षी अखिलेश आरक्षी मृत्युंजय सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks