कोयला माफियाओं के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

डीजल एवं कोयला माफियाओं के विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम,1986 अभियोग मुकदमा पंजीकृत।
सोनभद्र
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई
शक्तिनगर,सोनभद्र पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के दिशा निर्देश पर जनपद में माफियाओं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी। क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के कुशल नेतृत्व में ऊ प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धोखाधड़ी से कोयला चोरी कर पार कराने वाले गैंग लीडर सहित गैंग के तीन सदस्यों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 59/2023 धारा3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 का अभियोग पंजीबद्ध किया गया।

धोखाधड़ी से कोयला चोरी पार कराने वाले गिरोह का विवरण

गैंग लीडर गुलशन उर्फ भोला यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवासी मलेवर थाना नौगढ़ जनपद चंदौली व सक्रिय गैंग सदस्य आशीष कुमार सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह निवासी ग्राम नैपुराकला चौरा माता मंदिर के पास डाफी थाना लंका जनपद वाराणसी उत्तर प्रदेश गैंग सदस्य अमित यादव उर्फ प्रिंस पुत्र रामकेश यादव निवासी बाघी थाना नौगढ़ जनपद चंदौली गैंग सदस्य जितेंद्र यादव पुत्र रामगहन यादव निवासी जनपद चंदौली बताया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं कोयले चोरी में तीन अपराधियों को पुलिस द्वारा जेल भेजने की खबरें प्रकाशित हो रही है। जिसके बाद मेरे द्वारा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह से मोबाइल से बात हुई उन्होंने कहा कि जेल कोई नहीं गया है।केवल मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तीनों अभियुक्त पर।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks