आई पी एल के लिए सट्टा लगाते चार गिरफ्तार

आई पी एल के लिए सट्टा लगाते चार गिरफ्तार।
कासगंज,मुखबिर की खास सूचना पर मौ.जयजयराम स्थित गली जुलाहान में मौ.सादिक उर्फ गुड्डू के मकान में आई पी एल का सट्टा लग रहा है ,इसी सूचना पर थाना कासगंज व एस ओ जी टीम की संयुक्त कार्यवाही में चार अभियुक्त , साहिद उर्फ गुड्डू पुत्र सद्दीम निवासी गली जुलाहान , मौ.जय जय राम , कासगंज ,२.सलीमुद्दीन निवासी मौ.नवाब थाना कासगंज ,३. वसीम अकरम पुत्र अबरार अहमद निवासी मौ.नवाब कासगंज ४अभय कुमार माहेश्वरी पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी मौ.जयजय राम कासगंज को रात १०.३० बजे गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से ४,४५,५५० रु नकद ०३रजिस्टर ,१२ सादा कागज ,०१लेपटाप ,०२ कैलकुलेटर ,१० मोबाइल ,०१वाईफाई, १०कलम ,व सट्टा खेलने का अन्य सामान बरामद किया।
उपरोक्त के अलावा इनके पांच साथी फरार बताए जाते हैं ‌जिनके नाम आंशू गुप्ता उर्फ महाकाल पुत्र कुंवर पाल निवासी मौ.जय जय राम कासगंज ,२. दीपक मराठा पुत्र योगेन्द्र कुमार निवासी दुर्गा कालौनी कासगंज ३.प्रशान्त राजोरिया पुत्र किशन राजोरिया नि.गली पचौरियान , कासगंज ४.नीरज गुप्ता पुत्र नामालूम निवासी नदर ई गेट कासगंज ,५.मोनू माहेश्वरी पुत्र नामालूम निवासी निकट मीना मार्केट कासगंज बताए जाते हैं ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks