बाबा साहब इतिहास बनाने वाले सर्वकालिक इतिहास पुरुष हैं।

बाबा साहब इतिहास बनाने वाले सर्वकालिक इतिहास पुरुष हैं।

वाराणसी 14 अप्रैल खुद इतिहास बनाते हैं वह इतिहास में अमर हो जाते हैं ऐसा ही एक नाम है डॉ भीमराव अंबेडकर साहब का जिन्होंने अपने गुण कर्म स्वभाव और असाधारण योग्यता के बल पर समाज के दबे कुचले तबके को ही ऊपर उठने का मौका नहीं दिलाया
बल्कि हिंदुस्तान की जम्हूरियत को एक ऐसा आईन देने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया जिस पर चलते हिंदुस्तान के.लोकतंत्र ने देश को आज इस मुकाम तक पहुंचाया जिस पर हर भारतीय को गर्व है ।
दुर्भाग्य है कि वर्तमान सत्ता बाबा साहब के उन महान सपनों को मलिन करने पर तुली हुई दिखती है जिसका जवाब समय के साथ देश के सभी जिम्मेदार नागरिकों को देने के लिए तत्पर होना चाहिए कदाचित बाबा साहब के प्रति यही सच्ची श्रध्दान्जलि होगी ।
उक्त विचार आज इंग्लिशिया लाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन के कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किया गया।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ नेता पंडित विजय शंकर पांडे ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का योगदान देश समाज और विशेष करके दबे कुचले हुए समाज को ऊपर उठाने के लिए इतना उल्लेखनीय है जिसको इतिहास से पन्नों से कभी मिटाया नहीं जा सकेगा। उनके महत्तम योगदान के लिए भारत के प्रत्येक नागरिक को उनका कृतज्ञ होना चाहिए उनके सहयोग से बने भारत के संविधान में सभी नागरिकोंनको समान अवसर देने जीने बोलने लिखने पढ़ने की मुकम्मल आजादी मानवाधिकार के अंतर्गत प्राप्त है।
दुर्भाग्य है कि आज की सत्ता अपने अहंकार और गलत नीतियों के चलते बाबा साहब के द्वारा स्थापित मूल्यों और सिद्धांतों से बने हुए भारतीय समाज को बिखेर देने पर आमादा है। जिसके लिए हम सभी नागरिकों को एकजुट होकर के भारतीय संविधान बाबा साहब की मान्यताओं और महात्मा गांधी जी द्वारा प्रतिपादित जियो और जीने दो के महान मूल्यों को बचाने के लिए करते रहना चाहिए इस संघर्ष में समाज का हर तबका सहयोग प्रदान करे यही आज के दिन बाबा साहब के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
विचार गोष्ठी का संचालन फाउंडेशन के सचिव श्री बैजनाथ सिंह और धन्यवाद ज्ञापन पुनीत मिश्रा ने किया।
विचार गोष्ठी में प्रमुख रूप से सर्वश्री राधेश्याम सिंह डॉक्टर प्रेम शंकर पांडे भूपेंद्र प्रताप सिंह विजय कृष्ण राय अन्नू आनंद मिश्रा ब्रह्म देव मिश्रा पंकज मिश्रा महेंद्र चौहान अशोक कुमार पाण्डेय निशांत ओझा राजेंद्र प्रसाद सिंह संजय तिवारी कमलाकांत पांडे मोहम्मद अरशद युवराज पाण्डेय पिंटू शेख आदि लोगों ने विचार प्रकट किया प्रारंभ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया ।

पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन वाराणसी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks