संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

#Etah….

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
◾जिले के नयागांव थाना क्षेत्र की घटना
◾गांव के ही रहने वाले दो लोगों पर बुजुर्ग की हत्या करने का आरोप
◾पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जिले के नयागांव थाना क्षेत्र स्थित परशुपुर में बीती रात एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही दलवीर और बेदराम पर हत्या का आरोप लगाया है पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। दरअसल, परशुपुर गांव निवासी भगवान सिंह बीते बुधवार को दूध बेचने के लिए डेयरी जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले दलवीर से कुछ कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी में बात इतनी आगे बढ़ गई कि दलवीर ने पास में पड़ा डंडा उठा कर बुजुर्ग भगवान सिंह की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से बुजुर्ग भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पिटाई की बात जब परिजनों को पता चली, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने बुजुर्ग को घर भेज दिया। बीती रात उसकी मौत हो गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks