
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ अपहरण तथा दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअसं– 63/ 2023 धारा 363, 376डी भादंवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त अनंत को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- अन्नू पुत्र मुकेश कुमार निवासी भागीपुर थाना कोतवाली नगर एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- उपनिरीक्षक उदय वीर सिंह
- मुख्य आरक्षी अजय प्रताप सिंह
3.आरक्षी प्रतिभान।