कोरोना संक्रमित झोलाछाप डॉक्टर की मौत
एटा जनपद के कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला खिड़की निवासी डॉक्टर गजराज की कोरोना संक्रमण से आज सुबह सैफई अस्पताल में में इलाज के दौरान मौत हो गई बताते चलें कि डॉक्टर को 9 जून को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जिसे सैफई स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया था जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के साथ 14 दिन बाद उन्हें कोरोना नेगेटिव घोषित कर दिया गया लेकिन उनका इलाज लगातार एक महीने से सैफई में चल रहा था वहां उनकी मौत हो गई l
