एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक आपराधिक वारदातों को दे चुका है अंजाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को एक अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 17.07.2020 को मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पीएसी रोड़, नगला परसी जाने वाले रास्ते से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 02 कारतूस 315 बोर जिन्दा बरामद किए गए हैं। जिसके संबंध में थाना मारहरा पर *मु0अ0स0 135/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट:- अभियुक्त एक शातिर किस्म का सक्रिय अपराधी है, जो आधा दर्जन से अधिक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है, जिसके संबंध में थाना मारहरा पर अभियुक्त की हिस्ट्रीशीट खुली हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. मनीराम उर्फ मनिया पुत्र हरप्रसाद निवासी मौ. महमूदगंज पैंठ थाना मारहरा, एटा।

अभियुक्त मनीराम उर्फ मनिया का आपराधिक इतिहास:-

  1. मुअसं- 208/01 धारा 379 भादंवि थाना मारहरा एटा
  2. मुअसं- 234/01 धारा 379 भादंवि थाना मारहरा एटा
  3. मुअसं- 261/01 धारा 379 भादंवि थाना मारहरा एटा
  4. मुअसं- 189/03 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मारहरा एटा
  5. मुअसं- 100/04 धारा 376 भादंवि थाना मारहरा एटा
  6. मुअसं- 460/08 धारा 379, 411 भादंवि थाना मारहरा एटा
  7. मुअसं- 463/16 धारा 110 जी थाना मारहरा एटा
  8. मुअसं- 20/18 धारा 147, 384, 323, 504, 506 भादंवि थाना मारहरा एटा

माल बरामदगी:-
1- 01 तमंचा, 02 कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया
2- उपनिरीक्षक अनिरुद्ध सिंह
3- आरक्षी अंकित कुमार
4- आरक्षी शिवराज सिंह
5- आरक्षी चालक राहुल देव

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks