
कोई भी प्रार्थनापत्र निर्धारित समयावधि से अधिक समय तक लंबित न रहे
एटा, । शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में दस शिकायतों में से एक का निस्तारण हुआ। तहसील सदर में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने 45 शिकायतों पर पांच, तहसील जलेसर में एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने 31 पर तीन और जलेसर में एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने 11 शिकायतों में से दो का निस्तारण किया।
तहसील सदर में डीएम ने निर्देश दिए कि प्राप्त जनशिकायतों का शासन की मंशानुसार निस्तारण किया जाए। कोई भी प्रार्थनापत्र निर्धारित समयावधि से अधिक समय तक लंबित न रहे। शासन स्तर से लगातार शिकायतों के निस्तारण की मॉनीटरिंग हो रही है। सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लें एवं आख्या अपलोड करने के दौरान स्वयं भी चेक कर लें। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी कार्यालयों को व्यवस्थित कर लें। अप्रैल में कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। कार्यालयों में साफ सफाई, आने वाले फरियादियों हेतु बेहतर व्यवस्था की जाए। तहसील सदर में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, आईसीएस विभाग स्टॉल का निरीक्षण एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। डा. अवधेश कुमार वाजपेयी, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, एसडीएम शिव कुमार, सीएमओ डा. यूके त्रिपाठी, पीडीडीआरडीए निर्मल द्विवेदी आदि थे।