चैन स्नैचिंग की घटनाओं का सफल अनावरण, 02 शातिर अभियुक्त लूटी गयी चैन सहित गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करीब 01 माह पूर्व थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत राजेश पैट्रोल पम्प तथा यादव नगर तिराहा के पास हुई चैन स्नैचिंग की घटनाओं का सफल अनावरण, 02 शातिर अभियुक्त लूटी गयी चैन सहित गिरफ्तार।

घटना 1 –
दिनांक 20.02.2023 को वादिया श्रीमती प्रीति पत्नी कल्यान निवासी ग्राम जिटोली थाना निधौलीकलाँ जनपद एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि वह अपनी भाभी के साथ दोपहर को माया पैलेस के पास रश्मिलोक तिराहे से ऑटो में बैठकर ग्राम अमरगोजिया जा रही थी तभी राजेश पेट्रोल पम्प के पास एक काली मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके गले से करीब डेढ़ तोले की सोने की जंजीर तोड़ ली और मौके से भाग गये। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर एटा पर मुअसं – 132 / 2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया।

घटना 2 –
दिनांक 01.03.2023 को वादिया श्रीमती सरला देवी पत्नी उमेश चंद निवासी द्वारकापुरी आगरा रोड थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि वह अपनी बहन के साथ ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थी तभी यादव नगर तिराहे के पास एक काले रंग की मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके गले से करीब दो तोले की सोने की जंजीर तोड़ ली है और मौके से भाग गये हैं। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर एटा पर मुअसं – 160 / 2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी तथा अनावरण –
दिनांक 27.03.23 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब प्रातः 09.40 बजे क्रिश्चियन इन्टर कालेज के पास आगरा रोड एटा से अभियुक्त आलोक यादव पुत्र रखेन्द्र सिंह निवासी नगला मनी थाना निधौलीकला एटा तथा प्रियांशू पुत्र वीरेश निवासी किसनपुर थाना निधौलीकला एटा सम्बन्धित मुअसं – 132 / 23 धारा 392 / 411 भादवि व मुअसं 160 / 23 धारा 392 / 411 भादवि को मय लूटी गयी चैन, रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक काले रंग की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य –

  1. गिरफ्तार अभियुक्त नई उम्र के लड़के है जिनकी उम्र करीब 19 वर्ष है।
  2. अभियुक्तगण अपने महगें शौक- मौज पूरा करने के लिए नए-नए अपराध जगत में सक्रिय हुए हैं।
  3. अभियुक्तगण सुनसान रास्तों पर ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा में बैठी महिलाओं को निशाना बनाते हैं।
  4. अभियुक्तगण पुलिस से बचने के लिए बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते हैं।
  5. अभियुक्तगण प्रकाश में आए अपने दो अन्य साथियों के सहयोग से घटनाओं को अंजाम देते थे।
  6. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हुई है।
  7. प्रकाश में आया अभियुक्त सुरेश अभियुक्त प्रियाशुं का रिश्ते में मामा है जो अरुणा नगर रेलवे रोड थाना कोतवाली नगर एटा का निवासी है, अभियुक्तगण घटनाओं को अंजाम देकर गलियों में छुपते छुपाते उसी के घर छुप जाते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
  8. आलोक यादव पुत्र रवेन्द्र सिंह निवासी नगला मनी थाना निधौलीकला एटा (उम्र करीब 19 वर्ष)
  9. प्रियांशू पुत्र वीरेश निवासी किसनपुर थाना निधौली कला एटा (उम्र करीब 19 वर्ष) फरार अभियुक्तों का नामपता
  10. सुरेश पुत्र मोहकम सिंह निवासी अरुणानगर रेलवे रोड थाना को0 नगर एटा (उम्र करीब 48 वर्ष)
  11. शालू यादव पुत्र रामनिवास निवासी नगला घाती थाना एका जिला फिरोजाबाद (उम्र करीब 22 वर्ष) बरामदगी
  12. एक चैन पीली धातु (मुअसं – 160 / 2023 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित )
  13. 1000 रुपये
  14. एक मोटर साइकिल स्पलैन्डर प्लस रंग काला (घटनाओं में प्रयुक्त)
  15. अभियुक्त आलोक की शर्ट ( दिनांक 20.02.23 को घटना के समय पहनी हुयी ) गिरफ्तारी करने वाली टीम –
  16. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह कोतवाली नगर एटा
  17. उप निरीक्षक श्री आदित्य कुमार दीक्षित थाना कोतवाली नगर एटा
  18. उप निरीक्षक श्री रितेश ठाकुर थाना कोतवाली नगर एटा
  19. का0 1543 मनोज कुमार थाना कोतवाली नगर एटा
  20. का0 443 जयवीर सिंह थाना कोतवाली नगर एटा
  21. का0 1313 अंकुर मलिक थाना कोतवाली नगर एटा
  22. का0 112 चन्दशेखर थाना कोतवाली नगर एटा
  23. का0 800 नीरज कुमार थाना कोतवाली नगर एटा
  24. का0 1294 राहुल लौर थाना को0 नगर एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks