
छत्तीसगढ़ के पत्रकार सुरक्षा विधेयक 2023 पारित किए जाने एवं सभी पत्रकारों को सौगात दिए जाने पर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार प्रकट किया गया _
मनोज वर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
समाचार मुंबई महाराष्ट्र से
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने आज मुंबई में प्रेस वार्ता जारी कर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधान सभा सत्र में छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा विधेयक 2023 पारित किए जाने पर मनोज वर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्रकार हितैसी बताते हुए आज दिनांक 22 मार्च 2023 दिन बुधवार छत्तीसगढ राज्य के पत्रकारों के लिए अविस्मरणीय एवं यादगार दिन के नाम से जाना जायेगा l क्योंकि आज छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 न केवल विधानसभा में प्रस्तुत हुआ बल्कि पारित हुआ है हमारे पत्रकार साथी जो अपनी जान जोखिम में डालकर अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर खबर लाते हैं बहुत सारे ऐसे लेख भी लिखते हैं जिनसे उनको उनके परिवार के लोगों को खतरा बढ़ जाता है साथ ही धनहानि के साथ साथ जनहानि की संभावना भी बन जाती है ऐसे में जितने भी हमारे पत्रकार हैं चाहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के हो चाहे प्रिंट मीडिया के हो चाहे पोर्टल के सभी पत्रकार साथी की सुरक्षा व्यवस्था बहुत जरूरी है ऑफिस में काम करने से लेकर फिल्ड मैं काम करने वालों सभी पत्रकारों को खतरा रहता है जिनका अधिमान्यता पत्र नहीं उनका रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत है अगर प्रेस कहता है कि आप हमारे साथ है और जो लगातार 6 महीने के अंदर 3 लेख लिखे हो या स्टोरी की हो ऐसे पत्रकारों को छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा कानून के दायरे मैं लाया गया है ताकि उनकी सुरक्षा हो सके यदि कोई शासकीय कर्मचारी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो उनकी शिकायत के लिए समिति बनी है समिति को अधिकार संपन्न बनाया गया है यह समिति प्रदेश स्तर पर होगी जिससे पत्रकार भी होंगे इसमें अधिकारीगण भी होंगे 6 लोगों की समिति बनेगी जो सुनवाई करेगी और आवश्यक निर्देश दे सकेगी और दंड का भी प्रावधान है यदि उसके निर्णय से संतुष्ट नहीं है तो अपील का प्रावधान रखा गया है लेकिन यदि कोई गलत शिकायत करता है तो उसमें भी दंड का प्रावधान रखा गया है देश में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 की चर्चा की प्रदेश में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक पारित किया गया उन्होंने कहा कि जन घोषणा पत्र में हमने जो वादा किया था आज उसमें से एक और वायदा पूरा कर दिया गया है मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायधीश श्री आफताब आलम जी की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति बनी थी जिसके सदस्य न्यायमूर्ति सेवानिवृत्त न्यायधीश श्रीमती अंजना प्रकाश जी उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजू रामचंद्रन जी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री ललित सुरजन जी श्री प्रकाश दुबे जी मेरे सलाहकार श्री रुचि गर्ग जी महाधिवक्ता विधि विभाग के प्रमुख सचिव पुलिस महानिदेशक सभी सदस्य थे इस समिति में अनेक बैठकों राज्य में और दिल्ली में करके विभिन्न संगठनों से चर्चा करके इसका प्रारूप बनाया और इसके बाद इसके प्रारूप को विभाग को सौंपा गया विभाग द्वारा लंबा विचार-विमर्श करके इसको महामहीम राज्यपाल से अनुमति लेकर विधानसभा में प्रस्तुत किया गया और आज विधानसभा में यह विधेयक पारित हुआ है ऐसा विधेयक जो मूल विधेयक है और जो पहली बार छत्तीसगढ़ की विधानसभा में प्रस्तुत हुआ विपक्ष के साथियों को भी इसमें अपनी राय रखी थी हालांकि सर्व अनुमति से इस विधेयक को पारित किया गया।इस अवसर पर वर्मा ने कहा की आज के दिन को हमारी संगठन छत्तीसगढ़ पत्रकार संरक्षण संगठन पत्रकारों के लिए इस दिन को यादगार बनाने के लिए बड़ा आयोजन करवाने की तैयारी में जुट गया है बहुत् जल्द कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम को बड़ा बनाने के लिए सभी संगठन के वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं से चर्चा किया जाएगा l श्री वर्मा जी ने कहा की हमरी संगठन की ओर से बहुत जल्द सभी पत्रकार मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात करेंगे l उन्होंने बताया की जल्द ही छत्तीसगढ प्रवास पर जायेंगे ।