
एटा ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अवैध चिकित्सा व्यवसाय के नोडल डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार द्वारा आज जैथरा कस्बे के सूर्या नगर में एक महिला मरीज की कल उपचार के दौरान हुई मौत के बाद अनरजिस्टर्ड जनता क्लीनिक सील करके नोटिस चस्पा किया गया है ! बताया जाता है कि सूरज सिहं व्यक्ति द्वारा बिना चिकित्सीय डिग्री डिप्लोमा के संचालित जनता क्लीनिक पर कल ग्राम पट्टी थाना जैथरा निवासी महिला मरीज श्रीमती संगीता पत्नी संवल प्रताप सिहं स्वास्थ्य खराब होने के कारण उपचार कराने आयी थी ! परन्तु उपचार में लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गयी ! महिला के पति ने थाना जैथरा में अनरजिस्टर्ड डा. सूरज के विरूद्द रिपोर्ट दर्ज करायी है ! पुलिस नें म्रतक महिला का पोस्टमार्डम कराया जिसमें विसरा सुरक्षित रखने की जानकारी प्राप्त हुई है !पुलिस फर्जी डा. सूरज की तलाश में जुटी है !