
जेपीएस में किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत —
एटा,प्रस्तुतिकरण से गुणवत्ता में छिपी प्रतिभा निखरती है- दीक्षित
नगर में स्थित जलेसर पब्लिक स्कूल (जेपीएस) में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को आज पुरस्कृत किया गया । लोकगीत, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, नाटक,नृत्य,सहित अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की कोषाध्यक्षा आशा दीक्षित एवं विद्यालय के संस्थापक नरेंद्र दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया।
विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संस्थापक नरेन्द्र दीक्षित ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में देश की संस्कृति को समझने की रुचि बलवती होती है ।विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी बहुमूल्य योगदान है।गायन और भाषण की प्रतिस्पर्धा से व्यक्तित्व में निखार आता है। भाषा की अभिव्यक्ति का महत्व उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आधारित होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से बालक की चहुँमुखी प्रतिभा और गुणवत्ता में निरंतर बढ़ोत्तरी होती रहती है।
इस अवसर पर जेपीएस मैन ब्रांच के एडमिनिस्ट्रेटर इंजीनियर तेजेश दीक्षित ,जेपीएस यूनिट -2 के एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश दीक्षित (एडवोकेट ),जेपीएस किड्ज (माई डिजिटल प्ले स्कूल ) के एडमिनिस्ट्रेटर ध्रुवेश दीक्षित,संरक्षक मण्डल के वरिष्ठ सदस्य शिवशंकर दीक्षित ,जेपीएस मैन ब्रान्च की कार्यवाहक प्रधानाचार्या मनोरमा सिंह ,चंद्रपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह तोमर ,अवधेश कुमार, मनेंद्र सिंह धाकरे ,जाकिर हुसैन, रामनरेश, अभिजीत कौशल, सत्य प्रकाश,हर्ष पाठक ,संध्या वर्मा सारुल सिंह,सुनीता शर्मा,शाजिया,नाहिद,प्रीति सिंह,डिम्पल जैन, कृष्णा,सहित विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं , शिक्षणेत्तर कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।