
सिपाही द्वारा अधिवक्ता की अनुपस्थिति गालियाँ देने पड़ा महंगा ,न्यायालय में दायर केस में करें बयान मैनपुरी जिला सत्र न्यायालय के सीनियर अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह कटारिया जो थाना दन्नाहार के ग्राम टिंडों ली के निवासी है उन्हें पुलिस कांस्टेबल ने अश्लील गालियां , धमकी ,व सार्वजनिक जगह पर दी गई जिससे उनके मन सम्मान को ठेस पहुची पुलिस का सिपाही होने के कारण कोई सुनवाई नही हुई थी जिस पर न्यायालय में परिवाद दायर किया जिसमे आज अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया ने अपने बयान न्यायाधीश के समक्ष दिए घटना दिनांक 27 फरवरी 2023 की है अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह कटारिया उस दिन न्यायालय में ही थे कि समय 02 बजे दोपहर में थाना दन्नाहार की बरौली चौकी के सब इंस्पेक्टर के साथ सुरेश सिंह कांस्टेबल उनके गांव टिंडों ली आया और रविन्द्र कठेरिया के घर के सामने सड़क पर खड़े होकर अधिवक्ता के बारे में पूछा ओर अश्लील गालियां सार्वजनिक जगह पर कगे होकर दी न कोई कारण जाना जब रविन्द्र, नितिन रामकिशोर ने कहा कि अधिवक्ता से आप फोन पर बात कर लो बोला उसकी तो बकालत निकलूगा बड़ा वकील बनता हैं होली पर फर्जी केस में फसाने की धमकी दी अधिवक्ता ने गांव में डाली जा रही पानी की लाईन व टँकी के निर्माण के विरुद सिविल कोर्ट में केस दर्ज किया है कांस्टेबल ठेकेदार के कहने पर आया था कांस्टेबल सुरेश सिंह द्वारा गालियां देने की जानकारी होने पर अधिवक्ता ने थाना प्रभारी से बात की उन्होंने पता करने की कहा सुबह पुलिस अधीक्षक ओ ई मेल किया और 01 मार्च को रजिस्टर डाक से पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को की कोई सुनवाई न होने पर 04 मार्च को सी जे एम न्यायालय में केस पुलिस कांस्टेबल सुरेश सिंह के विरुद्ध दायर किया जिसमें आज न्यायालय में उन्होंने अपने बयान न्यायाधीश के समक्ष दिएअपने अन्य गवाह को पेश करने के लिए 05 अप्रैल 2023 नियत की गई हैं