विश्व जल दिवस पर बुधवार को डीएम अंकित कुमार, सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार वाजपेयी ने की पैदल यात्रा
जल संरक्षण के लिए जागरूक कर प्रेरित किया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । विश्व जल दिवस पर बुधवार को डीएम अंकित कुमार, सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार वाजपेयी ने पैदल यात्रा कर लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक कर प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उमरायपुर में आयोजित गोष्ठी में लोगों को जल का सदुपयोग करने की अपील की। डीएम ने कहा कि पानी हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। जल की स्थिति काफी खराब होती जा रही है। दिन-प्रतिदिन जल स्तर गिरता जा रहा है। डीएम ने मनरेगा योजना में वर्ष 2023-24 में जल संरक्षण, जल संचयन कार्यां को मानसून से पूर्व कराये जाने को जिला पंचायत संसाधन केन्द्र पर कार्यशाला हुई। डीएम ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत जनपद में गत 9 महीनों में काफी अच्छा कार्य हुआ है। इसी क्रम को हमें आगे जारी रखना है।
सीडीओ डा. एके बाजपेयी, पीडी निर्मल द्विवेदी, डीपीआरओ केके सिंह, डीसी मनरेगा प्रभूदयाल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम डीके सिंह, जिला कृषि अधिकारी, एई एमआई, समस्त पंचायत सचिव, एपीओ, रोजगार सेवक, टीए मौजूद रहे।