अवैध शराब तस्करी एवं रिफिलिंग करने के मामले मे वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता,कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी एवं रिफिलिंग करने के मामले मे वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी एवं रिफिलिंग करने के मामले मे वांछित चल रहे 01 अभियुक्त 1.संजू उर्फ संजय उर्फ गुरुआ पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी न0 कृपी थाना एका जिला फिरोजाबाद सम्वन्धित मुअसं-594/2019 धारा 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली देहात , एटा 2.मुअस– 595/2019 धारा 420, 468, 467, 471 भादवि थाना कोतवाली देहात , एटा को आज दिनांक 22.03.2023 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.संजू उर्फ संजय उर्फ गुरुआ पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी न0 कृपी थाना एका जिला फिरोजाबाद

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 594/2019 धारा 60,63,72 आब0 अधिनियम थाना कोतवाली देहात , एटा
2.मु0अ0स0 595/2019 धारा 420/468/467/471 भादवि थाना कोतवाली देहात , एटा

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. व0उ0नि0 श्री अजब सिंह
  2. उ0नि0 श्री अजय कुमार
  3. है0का0 उपलेश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks