जमीन के विवाद में पूर्व सांसद की बेटी को पीटा, युवक पर फायर

जमीन के विवाद में पूर्व सांसद की बेटी को पीटा, युवक पर फायर, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । कांग्रेस की पूर्व सांसद सत्या बहन की बेटी के साथ जमीन का विवाद हो गया। आरोप है कि सपा के पूर्व उपाध्यक्ष और उनके परिजनों ने मारपीट कर दी। बचाने आए युवक पर फायर कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पूर्व सांसद सत्या बहन गांधी मार्केट में रहती हैं। उनकी बेटी पूजा अमरोही पत्नी पुनीत अमरोही ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 मार्च को मकान की दीवार सही करा रही थी। मजदूर दीवार बना रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व सभासद सुनील यादव, उनके पिता प्रेमपाल, भाई विजय यादव, चालक और सात अज्ञात लोग घर में घुस आए। दीवार तोड़ने लगे। विरोध पर हमला कर दिया। मजदूरों को मौके से भगा दिया। जमीन को अपनी बताने लगे। चीख सुनकर भाभी के भाई कुलदीप बचाने पहुंचे। उन पर भी हमला कर दिया। फायर भी किया। कुलदीप बाल-बाल बच गए।

हम लोग अपनी दीवार को सही करा रहे थे। इसी समय सुनील अपने साथियों के साथ आए जमीन को अपना बताने लगे। मारपीट कर दी। जब बचाने के लिए जाए तो फायर भी कर दिया।

-पूजा अमरोही, पूर्व सांसद की बेटी

जो मुकदमा दर्ज कराया गया है वह पूरी तरह झूठा है। न कोई विवाद हुआ है न ही फायर हुआ है। गांधी मार्केट में कैमरे भी लगे है। कैमरों को चेक किया जा सकता है। इतना जरूर है कि पूजा के भाई ने मेरे नाम जमीन का एग्रीमेंट कर दिया है।

-सुनील यादव, सभासद

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks