जब मुस्लिम समाज कांग्रेस को वोट करता था तब भाजपा सिर्फ 2 सीटों पर सिमट जाती थी- सैयद मुनीर अकबर


जब मुस्लिम समाज कांग्रेस को वोट करता था तब भाजपा सिर्फ 2 सीटों पर सिमट जाती थी- सैयद मुनीर अकबर

अगर हम खुलकर कांग्रेस के साथ आ जाएंतो अन्य पीड़ित जातियां भी हमारे हमारे साथ खड़ी होंगी – सैयद मुनीर अकबर

एटा,कासगंज- आज़ दिनांक 19-03-2022 को कासगंज में चर्च कम्पाउन्ड में ईसाई समुदाय से मिलकर प्रांतीय आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा चलाए जा रहे आप की पार्टी ,आप के गांव कार्यक्रम के अंतर्गत आज 10 दिन 18 मार्च को उत्तर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर के नेतृत्व में कासगंज ईसाई समुदाय के लोगों से मिल कर राहुल गांधी जी व प्रियंका गांधी जी के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि अगर आप और हम कांग्रेस पार्टी के साथ खुलकर आ जाते हैं तो अन्य पीड़ित जातियां भी हम लोगों के साथ खड़ी नजर आएंगी पीछे आपने देखा होगा कि 2009 के लोकसभा के चुनाव में आपके कांग्रेस को वोट करने के कारण अन्य जातियां भी कांग्रेस के साथ खड़ी थी तब हमारे उत्तर प्रदेश में 22 लोकसभा की सीटें कांग्रेस ने जीती थी उन्होंने कहा कि सपा की रणनीति रहती है कि केंद्र में भाजपा के रहने से राज्य में मुसलमान भय के कारण सपा को वोट करेगा इस रणनीति का हम बार-बार शिकार हो रहे हैं सच तो यह है कि जब तक हम और हमारा समाज सपा बसपा जैसे अन्य छोटे दलों को वोट करता रहेगा तब-तब केंद्र और प्रदेश में भाजपा को सत्ता से कोई नहीं हटा सकता उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज पर जुल्म और अत्याचार की इंतहा हो गई है हमारे नौजवानों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है और हमारा वोट लेने वाली पार्टियां आज खामोश है हमारी लड़ाई सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी जी संसद से लेकर सड़क तक लड़ रहे हैं तब हमको सोचना चाहिए कि हमारा सच्चा हितैषी कौन है
मुनीर अकबर ने आगे कहा कि आज हमारे समाज के साथ हो रहे जुल्म पर हमारी आवाज को दबाया जा रहा है जब चुनाव का समय होगा तब यही पार्टियों के नेता हमें फिर वह लाएंगे और वोट लेने में कामयाबी हो जाते हैं परंतु हमारे साथ हो रहे जुल्म अत्याचार पर यह लोग मुंह बंद कर लेते हैं लेकिन
अब समाज जागरूक हो गया है पूरा देश महंगाई की आग में झुलस रहा है और कांग्रेस की ओर आस भरी निगाहों से देख रहा है
प्रदेश महासचिव विंसेंट जोयल ने कहा कि आज कांग्रेस समाज के हर तबके की लड़ाई को लड़ रही है चाहे अल्पसंख्यक हो पिछड़े दलित हो महिला हो मजदूर हो व्यापारी हो किसान हो इस सरकार में सब परेशान हैं और कांग्रेस ही उनकी आवाज को उठा रही है नौजवानों को चाहिए कि अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़े और प्रियंका गांधी जी के और राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करें
इस मौके पर डॉ निना लायल,विरा सिंह बंजारा, रामगोपाल नैना, मोहम्मद,शाहरुख ,मोहम्मद उमर, हबीब अंसारी ,गुड्डू ,सलमान, आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks