
यूपी ऊर्जा मंत्री अपने विभाग व कर्मचारियों को संभालने में पूर्णतह: फेल दे देना चाहिए इस्तीफा -प्रकाश जायसवाल।।।
बिजली नही आने से पानी की भारी किल्लत छोटे – छोटे बच्चे पढ़ाई छोड़ घर से बाहर हैंड पम्प पर पानी भरते दिखे जब की अभी बोर्ड का एग्जाम चल रहा हैं भरलाई शिवपुर बाजार में एक बच्ची से हैंड पम्प न चलते देख रासपा अध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने मदद के लिये हाथ बटाया रासपा प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने बताया कि आज बिटियो को भी घर मे पानी के लिये बाहर निकलना यूपी सरकार के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है। बच्चे अपनी पढ़ाई तक नही कर पा रहे हैं कही ना कहीं उत्तर प्रदेश के बच्चों के पढ़ाई के साथ भी खिलवाड़ होता दिखाई दे रहा है 72 घण्टे से बिजली पानी की किल्लत पुरे उत्तर प्रदेश के नाम को शर्मसार करता है। कैसे यहां उद्योगपति अपना उद्योग लगाने के लिए सोचेगा इन्वेस्टर समिट पर पानी फिर गया ऊर्जा मंत्री का लगाम कर्मचारियों पर नही होना उनकी अक्षमता प्रदर्षित करता है। उनको इस्तीफा दे देना चाहिये।