एटा~ थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में शराब एवं शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा वीरेश उर्फ पुच्चीलाल पुत्र रामखिलाड़ी निवासी टपुआ थाना अलीगंज एटा को 10 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब तथा एक भट्टी व शराब वनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता।
1.वीरेश उर्फ पुच्चीलाल पुत्र रामखिलाड़ी निवासी टपुआ थाना अलीगंज एटा।
बरामदगी
- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब।