द पाठशाला में आयोजित श्रीराम कथा के समापन समारोह में विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ संपन्न

द पाठशाला में आयोजित श्रीराम कथा के समापन समारोह में विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ संपन्न

शिवपुर वाराणसी। तरना, शिवपुर स्थित द पाठशाला में विगत 26 फरवरी से चल रहे सप्ताहव्यापी सेवा समर्पण संस्थान के हितार्थ श्रीराम कथा के पूर्णाहुति समारोह
के उपरान्तविशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ।

श्रीराम कथा के इस पूर्णाहुति
समारोह में आज हवन के दौरान प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री रविन्द्र जायसवाल सपरिवार मौजूद रहे। हवन के उपरान्त विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया

जिसमें आसपास के क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उक्त अवसर पर द पाठशाला के प्रबंध न्यासी डॉ० वीरेन्द्र जायसवाल जी ने बताया कि श्रीराम कथा का आयोजन का हेतु हमारे जो पूर्वज व इतिहास पुरुष हैं. उनके बारे में जानना व
इसका स्वाभिमान रखना तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके पथ पर चलने का प्रयत्न करना।

श्रीराम की प्रासंगिकता भूत वर्तमान, भविष्य तीनों काल में रहने वाली है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभव जायसवाल शिक्षाविद श्री एन0 मुरलीधरन, डॉ गौतम मिश्रा श्री अमित कुमार व श्री प्रमोद कुमार सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीक्षा उपाध्याय ने किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks