महमूरगंज में बाबा भोले संग माता पार्वती के गौना की रस्म निभाकर निकाली गई पालकी यात्रा

महमूरगंज में बाबा भोले संग माता पार्वती के गौना की रस्म निभाकर निकाली गई पालकी यात्रा।

वाराणसी 04 मार्च। प्राचीन श्री राम जानकी चित्रगुप्त मंदिर रघुनाथ नगर, महमूरगंज से बाबा भोलेनाथ माता गौरा का गवना कार्यक्रम विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान आचार्य पंडित पवन तिवारी एवं प्रवीण तिवारी के तत्वाधान में कई अनुष्ठान संपन्न हुआ। तत्पश्चात यहां से निकली पालकी यात्रा महमूरगंज त्रिमुहानी से होते ह श्री ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर तक गई। इस अवसर पर पालकी यात्रा में शामिल सभी नर नारी नृत्य करते हुए हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। यहां लोगों ने बाबा भोले संग माता गौरा का परछन किया और आरती उतारी। वहां स्थानीय भक्तों द्वारा भक्ति मय माहौल में उत्साह के साथ पालकी यात्रा के साथ आए भक्त जनों पर फूलों की वर्षा की जा रही थी। पालकी यात्रा में प्रमुख रूप से शशिकांत श्रीवास्तव, रामदुलार उपाध्याय ,सूर्यमणि चौबे, रोहित कपूर, नीलम तिवारी, ज्योति श्रीवास्तव ,कामिनी श्रीवास्तव,सरजू गुप्ता, बद्री विशाल रस्तोगी,सुमन मिश्रा,निशा जैन,डा अलका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks