एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, अतिराज हत्याकांड मामले में पैरवी न करने की धमकी देने तथा जान से मारने का प्रयास करने की घटना में वांछित अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना रिजोर पुलिस द्वारा थाना रिजोर पर पंजीकृत *मुअसं- 68/2020 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 506, 34, 188, 269, 270 भादंवि तथा 3, 51 आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम* की घटना में मृतक के चचेरे भाई को मुकदमे की पैरवी न करने की धमकी देने तथा जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करने की घटना में फरार चल रहे आरोपी युवक को घटना में प्रयुक्त तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना :-* दिनांक 10.07.2020 को वादी श्री गजेन्द्र सिंह पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम नगला विके थाना रिजोर, एटा द्वारा थाना रिजोर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 17.05.2020 को उसके चचेरे भाई अतिराज सिंह की हत्या कर दी गई थी, उसी मुकदमे में पैरवी न करने की उसे लगातार धमकी दी जा रही थीं, दिनांक 10.07.2020 को प्रात: उसी जगह पर जहां वादी के भाई की हत्या हुई थी, गांव के ही वीपी उर्फ फौजी पुत्र अहिवरन सिंह ने मुकदमे में पैरवी न करने की धमकी देते हुए जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया जिससे वादी बाल-बाल बचा। इस सूचना पर थाना रिजोर पर *मुअसं- 107/2020 धारा 307, 504, 506 भादंवि* बनाम वीपी उर्फ फौजी पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष रिजोर सुधीर राघव को निर्देशित किया गया। थाना रिजोर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे अभियुक्त वीपी उर्फ फौजी को एटा-शिकोहाबाद रोड़ रजकोट तिराहा के पास से समय करीब 07.15 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की जामातलाशी में उसके कब्जे से मुअसं- 107/2020 धारा 307, 504, 506 भादंवि से संबंधित एक अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रिजोर पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- वीपी उर्फ फौजी पुत्र अहिवरन सिंह निवासी नगला विके थाना रिजोर एटा।
बरामदगी:-
1- घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा एक जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष सुधीर राघव
2- उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार
3- आरक्षी विनीत कुमार
4- आरक्षी धर्मेंद्र कुमार
5- आरक्षी कृष्णपाल सिंह
