संचार क्रांति से जुड़े छात्र – एडि. एसपी
शिक्षा संस्कारों की जननी- डॉ रघुनंदन

संचार क्रांति से जुड़े छात्र – एडि. एसपी
शिक्षा संस्कारों की जननी- डॉ रघुनंदन

अतर सिंह बघेल इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव संपन्न
तकनीकी ज्ञान से जुड़ने का आव्हान
छात्रों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

कासगंज 27फरवरी। गंगा की कटरी स्थित गांव चंदवा के अतर सिंह बघेल इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति को परिभाषित करती हुई रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से मनोहारी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री जितेंद्र दुबे उपस्थित रहे। सामाजिक कार्यकर्ता एवं जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बॉबी कश्यप एवं सहावर ब्लॉक प्रमुख श्री कृष्णा राजपूत कार्यक्रम में विशिष्टअतिथि के रुप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के दीप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से 21वीं सदी में तकनीकी ज्ञान से जुड़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री जितेंद्र दुबे ने कहा कि आज का युग ज्ञान और तकनीक का युग है l ऐसे में छात्रों को तकनीकी ज्ञान से अपने आप को सुसज्जित करते हुए वर्तमान चुनौतियों का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राएं अपने लक्ष्य का निर्धारण करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह से समर्पित हो जाएं।
वार्षिक उत्सव समारोह को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता, जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि शिक्षा संस्कारों की जननी है l शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है l शिक्षा ही है जो हमको शक्तिशाली बनाती है और हम अच्छे और बुरे का फर्क समझ पाते हैं। डॉ रघुनंदन ने कहा कि आज का युग चुनौतियों से भरा हुआ है ऐसे में एक शिक्षित व्यक्ति ही अपने समाज को,राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जा सकता है, वह अपने सपनों को साकार कर सकता है तथा अपना एक विशिष्ट चरित्र निर्मित कर सकता है l
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री बॉबी कश्यप एवं ब्लाक प्रमुख सहावर श्री कृष्णा राजपूत ने कहा कि आज के युवाओं को शिक्षा से जुड़कर अपने व्यक्तित्व का बहूआयामी निर्माण करना होगा तभी आप अपने जीवन में सफल हो सकते हैं।
इससे पूर्व विद्यालय के प्रबंधक
दीपक धनगर ने वार्षिकोत्सव समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण करके एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत सम्मान किया। विद्यालय की छात्र छात्राओं ने धर्म , संस्कृति एवं वर्तमान जीवन की चुनौतियों से संबंधित कई मनमोहक नाट्य प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जोगेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान मैकू कश्यप, बृजपाल सिंह बघेल दरोगा ओमपाल सिंह बघेल, ठाकुर कायम सिंह,वीरेंद्र पचौरी रामकुमार शाक्य, न्यौली शुगर फैक्ट्री के जी एम, दिनेश शर्मा, विनोद कश्यप सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश सिंह यादव ने किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks